बहादुरगढ़। खेड़ी जसौर गांव में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। उधर इसकी सूचना मिलते ही एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद करवाया जाएगा। मृतक कृष्ण (40) खेतीबाड़ी करते थे। रविवार की देर शाम उनका फंदे पर लटका हुआ शव मिला। नजर पड़ते ही परिजन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में जांच की जा रही है। संवाद