फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए भेजे 389 सैंपल, एक मिला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में कोरोना का एक नया संक्रमित केस मिला है। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 389 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 11 रह गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार बिरला ने दी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि राज्य सरकार ने महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत लगाई गई सभी पाबंदियों को हटा लिया है, लेकिन लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। प्रत्येक नागरिक को मास्क का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही सामाजिक दूरी को बनाए रखना और अपने हाथों को साफ रखना भी जरूरी है। जिला में कोरोना का संक्रमण दर 4.60 प्रतिशत तथा रिकवरी दर 98.08 प्रतिशत हो गया है। गौरतलब है कि जिले में एक मरीज अस्पताल में भर्ती है और अन्य घर पर उपचाराधीन हैं।
जिले में टीकाकरण जारी
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिला में महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1623630 डोज दी जा चुकी है। रविवार को जिला में 45 व्यक्तियों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। इनमें से 7 व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 38 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें