फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक व महम मंडी में 380 क्विंटल सरसों पहुंची, नमी ने रोकी खरीद

Sun, 23 Mar 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
अनाज मंडी में सरसों को साफ करने के लिए मशीन में डालते। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले की रोहतक व महम अनाज मंडी में शनिवार को 380 क्विंटल सरसों की आवक हुई। महम में 376 और रोहतक अनाज मंडी में करीब 14 क्विंटल सरसों की आवक हुई। नमी के चलते फसल की खरीद नहीं हुई। महम व कलानौर में न फसल आई, न खरीद हुई।
विज्ञापन

इधर, रोहतक अनाज मंडी में फसल का वजन करने के लिए धर्मकांटों पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति हो गई है। इससे किसानों को फसल का वजन कराने के लिए मंडी से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया था। इसके चलते प्रशासन ने इस ओर ध्यान देते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर्स की नियुक्ति की है।
रबी सीजन में सरसों की खरीद 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। किसान मंडी में फसल लेकर पहुंचना शुरू हो चुके हैं। सीजन में खरीद को लेकर मंडी में पहले कोई बंदोबस्त नहीं किया गया था, लेकिन अब मंडी में कंप्यूटर ऑपरेटर्स नियुक्त कर दिए गए हैं। इससे अनाज मंडी में फसल बेचने के लिए पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त होने से किसानों को गेट पास काटने, फसल का भार करने, ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने में आसानी होगी। मंडी में पहले नैफेड सरसों की खरीद शुरू करेगी। प्रदेश में नैफेड 3.36 लाख एमटी सरसों की खरीद करेगी। इसके बाद प्रदेश हैफेड खरीद शुरू करेगी। मंडी में शुक्रवार को किसान सरसों की फसल लेकर पहुंचे थे, लेकिन नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं हो सकी थी। अब शहर स्थित अनाज मंडी में सोमवार से फसल की खरीद शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।


शहर स्थित अनाज को मंडी में शनिवार को लगभग 14 क्विंटल सरसों पहुंची। नमी ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं की गई। मंडी में सोमवार से फसल खरीद शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र, डीएम, हैफेड, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें