फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल के बच्चे समेत 377 पॉजिटिव, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को दो साल के बच्चे समेत 377 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं, संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई है। दो श्मशानों में 38 शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री के रिश्तेदार का शव भी शामिल है। इनमें से आठ रोहतक के बताए गए हैं। कोरोना के नए संक्रमितों में 76 विद्यार्थी, 61 गृहिणी, सात डॉक्टर के अलावा पीजीआई, एमडीयू कर्मी, सरकारी कर्मी, निजी कर्मचारी, दुकानदार, किसान व मजदूर शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हुई। इसमें खेड़ीसाध का 27 वर्षीय विद्यार्थी, शहर का 75 वर्षीय बुजुर्ग व नया बांस की 85 वर्षीय महिला शामिल है। इसके साथ ही कोरोना से जिले में मरने वालों का आंकड़ा 205 पहुंच गया है। जिले में अब तक 16,698 संक्रमित सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 2409 लोगों के सैंपल लिए। इसके साथ ही अब तक लिए गए सैंपलों का आंकड़ा तीन लाख 63 हजार 493 पहुंच गया है। इनमें से तीन लाख 45 हजार 131 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 1664 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। इसके साथ ही 1203 सक्रिय मरीजों में से अस्पतालों में 39 व 1164 घरों पर उपचाराधीन हैं। जिले में संक्रमण दर 4.59 प्रतिशत व रिकवरी दर 91.56 प्रतिशत है। इधर, महामारी से बचाव के लिए विभाग की वैक्सीनेशन ड्राइव जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 815 लोगों को पहली व 262 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ ही अब तक स्वास्थ्य विभाग एक लाख 24 हजार 691 लोगों को वैक्सीन लगा चुका है।
निगम ने 38 शवों का किया अंतिम संस्कार, आठ रोहतक के
नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को 38 शवों का अंतिम संस्कार किया। इनमें से जींद रोड स्थित शिव मंदिर श्मशान में 18 व वैश्य संस्थान के पीछे पास स्थित श्मशान में 19 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इनमें से आठ शव रोहतक जिले के हैं। वहीं एक शव को दफनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें