फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 367 सीएससी आईडी हो सकती है बंद, संचालकों को दिए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। जिले में चल रही है ऐसे सीएससी सेंटर की आईडी बंद करने की तैयारी की जा रही है जो लंबे समय से उपयोग में नहीं है। ऐसे 367 सीएससी संचालकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अधिकतर ने अभी तक जवाब नहीं दिए हैं जिसके चलते अब सीएससी मुख्यालय की तरफ से इन सभी को बंद किया जाएगा। इन सीएससी सेंटर के संचालकों ने जो जरूरी योग्यता है टेस्ट की वह भी नहीं दिया। जिसके चलते इन पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि इन सीएससी संचालकों ने आईडी तो ले ली लेकिन इन सेंटरों पर दी जा रही सुविधाओं के लिए एक टेस्ट देना होता है। उससे पूर्व पंजीकरण कराना होता है। इन्होंने वह भी नहीं करवाया। आंकड़ों के अनुसार जिले में लोगों की सुविधा के लिए कुल 716 सीएसी अलॉट की गई थी। लोगों को प्रशासनिक काम के लिए गांव से शहर नहीं भागना पड़े इसके लिए गांव स्तर पर सीएससी सेंटर खोले गए थे। इन सीएससी सेंटर में एससी, बीसी, आय प्रमाण पत्र, पेंशन आदि बनाने से लेकर अनेक तरह के कार्य किए जाते हैं। इनमें से जिले में 318 ऐसे सीएससी सेंटर है जिन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में एक भी ट्रांजेक्शन नहीं की है। ग्रामीण क्षेत्र की सीएससी पर हर माह कम से कम 50 व शहर की सीएससी पर 100 ट्रांजेक्शन होनी जरूरी है। इन सभी सीएससी संचालकों को जवाब देने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। जिसके बाद अगर इनके जवाब संतुष्टि वाले नहीं हुए तो इन्हें रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद नए स्तर पर जुलाई के पहले सप्ताह में नई सीएससी के लिए पंजीकरण खोले जाएंगे।
सीएससी जिला प्रबंधक भूपेंद्र श्योराण ने बताया कि जिले में 5 ब्लॉक हैं। जिनमें से करीब 74 संचालक ऐसे हैं जिन्होंने गांव के नाम पर आईडी ली हुई है लेकिन वे काम शहर में कर रहे हैं। 293 आईडी धारक है ऐसे हैं जिन्होंने कम से कम 5 ट्रांजेक्शन की है। अधिकारी ने बताया कि महम में 12 ब्लॉक में 12 आईडी ऐसी हैं जो शहर में कार्यरत है। ऐसे ही लाखन माजरा में 8, कलानौर में 10, सांपला में 12 आईडी हैं जो शहर में केंद्र बनाकर प्रयोग की जा रही है।
विज्ञापन

ये वो आईडी है जो गांव की है लेकिन शहर या कस्बे में उपयोग की जा रही है
महम 12
लाखनमाजरा 08
कलानौर 10
रोहतक 32
सांपला 12
यह वह सीएससी आईडी है जिनमें पूरे वर्ष में 5 से कम ट्रांजेक्शन हुई है
महम 53
लाखनमाजरा 28
कलानौर 47
रोहतक 90
सांपला 75
नोट- दोनों मिलाकर कुल 367 आईडी है। जिनको नोटिस दिया गया है।
जिले के ब्लॉक में 367 सीएससी आईडी काम नहीं कर रही है, उनको बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ये आईडी लंबे समय से निष्क्रिय थी। वहीं इन आईडी संचालकों को भी राडार पर लिया गया है। जिनको गांव के नाम पर आईडी दी गई लेकिन उन पर काम शहर में हो रहा है। उनको भी बंद करने का काम किया जाएगा। यदि संबंधित सीएचसी संचालकों को अपनी आईडी बंद होने की जानकारी लेनी है तो सीएचसीएचआरवाई.कॉम पर जाकर सर्च भी कर सकता है।
विज्ञापन

-भूपेंद्र श्योराण, जिला प्रबंधक, सीएससी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें