फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में 36 नये मरीज आए, आंकड़ा पहुंचा 1625

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या रविवार को 1625 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एमडीयू के छात्र, बिजनेस मैन, बैंक कर्मी समेत 36 नये मरीजों की पुष्टि की। जिले में फिलहाल 425 एक्टिव मरीज हैं, इसमें 42 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं जबकि 382 होम आइसोलेट किए गए हैं। अब तक 1178 मरीज ठीक हो चुके हैं और 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले शनिवार के मुकाबले रविवार को 49 लोगों को होम आइसोलेट किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जारी हेल्थ बुलेटिन में रविवार को सिंहपुरा में पोस्ट ऑफिस का स्टाफ, लाहली का युवक, भरत कॉलोनी में नट बोल्ट फैक्टरी का कर्मचारी, चिन्योट कॉलोनी का बुजुर्ग, शास्त्री नगर में एमडीयू का छात्र, सेक्टर-दो पार्ट बी सनसिटी ग्रामीण बैंक का स्टाफ, राम नगर में बुजुर्ग, घनीपुरा का छात्र, डीएलएफ कॉलोनी में शौरी मार्केट का व्यक्ति, गांधी नगर का बुजुर्ग, बाबरा मोहल्ला का मोबाइल विक्रेता, छोटूराम नगर की बुजुर्ग, जवाहर नगर में शौरी मार्केट का स्टाफ, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड का बुजुर्ग, नंद मंदिर झंग कॉलोनी की गृहिणी, सलारा मोहल्ला शौरी मार्केट का स्टाफ, अर्जुन नगर में दुकानदार व गृहिणी, डीएलएफ कॉलोनी में तीन बिजनेस मैन व दो गृहिणी, बालकपुरी कॉलोनी में गृहिणी व निजी जॉब करने वाला, सैनिक कॉलोनी में दो गृहिणी, आर्य नगर में बिजनेसमैन व बैंक कर्मचारी, झंग कॉलोनी में शौरी क्लाथ मार्केट का कर्मचारी, गृहिणी व सरकारी टीचर, छात्र संक्रमण की चपेट में आए।
आरोप : संक्रमित व उनके परिजनों से पड़ोसी परेशान
ओल्ड हाउसिंग बोर्ड के लोगों ने कॉलोनी में दो संक्रमित महिलाओं व उनके परिजनों के व्यवहार पर आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि संक्रमित मरीजों के परिजन बाहर घूमते हैं, मरीज भी मनमानी करते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो यहां कंटेनमेंट जोन बनाया और न ही मरीजों के घर के बाहर पोस्टर चस्पा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें