फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 34 हजार क्विंटल सरसों का नहीं हुआ उठान, कैसे हो भुगतान

Sun, 07 Apr 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर/ बहादुरगढ़। जिले की मंडियों में सरसों खरीद के मुकाबले उठान बेहद कम है। झज्जर मंडी में 83 हजार 600 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है, जिसमें से 43 हजार क्विंटल की खरीद हुई है लेकिन उठान केवल 8419 क्विंटल का हुआ है। बहादुरगढ़ में 4 हजार 771 क्विंटल सरसों खरीद हुई लेकिन उठान केवल 2700 क्विंटल का हुआ है। मंडी के धीमी उठान की वजह से खरीद भी सुस्त हो रही है और इसी कारण किसानों का भुगतान भी अटका है। रविवार को मंडी में फसल खरीद के लिए एक भी गेट पास नहीं काटा गया।
विज्ञापन

झज्जर मंडी में अब तक 83600 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है, जिसमें से 43 हजार क्विंटल की खरीद हुई है जबकि उठान केवल 8419 क्विंटल का हुआ है। इसी प्रकार से जिले भर की मंडियों में अब तक 180360 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसमें से 88720 क्विंटल की खरीद हुई है। वहीं सोमवार से मंडियों में गेहूं की खरीद होने की उम्मीद है। अब तक गेहूं की आवक बहुत कम हो रही थी और मंडियों सरसों से अटी हुई थी। रविवार को मंडी में सरसों का उठान हुआ है और गेहूं की आवक भी हुई है। झज्जर मंडी में रविवार तक 18300 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। रविवार को झज्जर मंडी में 20 क्विंटल गेहूं की भी खरीद हुई है। वहीं जिले की बात करे तो अब तक जिले की मंडियों में 16650 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है।

बहादुरगढ़ में अब तक कुल 4771 क्विंटल सरसों की फसल हैफेड द्वारा खरीदी गई है। कुल 2700 क्विंटल फसल को लोड करके गोदाम तक पहुंचाया गया है। रविवार को 1035 क्विंटल सरसों की फसल गोदाम में भिजवाई गई। अब सोमवार को सरसों की फसल की फिर से खरीद शुरू होगी। दरअसल, कई दिनों से केवल खरीद हो रही थी। उठान काफी धीमा था। रविवार को फसल की खरीद न करके केवल उठान किया गया। अब मंडी में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को परेशानी नहीं होगी। आसानी से फड़ पर फसल उतारी जा सकेगी।
विज्ञापन

मंडी में नहीं पहुंचा गेहूं
प्रदेश में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है लेकिन मंडी में गेहूं नहीं पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि अभी गेहूं की फसल पूरी तरह पकी नहीं है। इस वजह से किसान फसल लेकर नहीं आ रहे हैं। माना जा रहा है कि हफ्ते भर में गेहूं की फसल पककर तैयार हो जाएगी। इसके बाद मंडी में गेहूं पहुंच जाएगा।



वर्जन...

रविवार को मंडी में सरसों की फसल खरीद नहीं हुई। केवल फसल का उठान हुआ। कुल 2700 क्विंटल सरसों की फसल गोदाम में पहुंचाई गई है। रविवार को 1035 क्विंटल फसल उठाई गई। सोमवार को फसल फिर से खरीदी जाएगी।
विज्ञापन


-जय प्रकाश, मैनेजर, हैफेड बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें