फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 3.19 लाख वोटर दबाएंगे विकास के लिए बटन

विज्ञापन
.सीआर कॉलेज से शनिवार ईवीएम लेकर पोलिंग बूथ के लिए रवाना होते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव को लेकर रविवार को 3.19 लाख मतदाता ईवीएम से वोट डालकर शहर की सरकार का चयन करेंगे।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक 1 लाख 65 हजार पुरुष व 1 लाख 53 हजार महिला व चार अन्य वोटर अपना मत डालेंगे। शहरवासियों से प्रशासन की अपील है कि सब काम छोड़कर शहर की सरकार का चयन करें।
शनिवार दोपहर बाद सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन से डीसी धीरेंद्र खड़गटा, एडीसी नरेंद्र सिंह व निर्वाचन अधिकारी मेजर गायत्री अहलावत ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। मतदान से पहले रविवार सुबह 7 बजे सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल होगा।
विज्ञापन

डीसी ने पोलिंग पार्टियों को संबोधित किया कि 2 मार्च को सुबह 8 बजे मतदान शुरू करवाना सुनिश्चित करें। मतदान पार्टियों को ईवीएम की सही जानकारी होनी चाहिए। यदि किसी की कुछ जानकारी कम है तो वे अपने साथी से पूछ लें।
विज्ञापन

मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को सही ढंग से बंद भी करना है। कर्मचारी प्रशासन की ओर से तय वाहन में मतदान केंद्र पर जाएंगे और उसी में वापस स्ट्राॅन्ग रूम में आएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को चुनाव में बाधा डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें