फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खाटू श्याम धाम के लिए पहले ही दिन दो घंटे देरी से चली मेला स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
01सीटीके22 अस्थल बोहर स्टेशन पर देर शाम तक पहुंची जयपुर-शकूर बस्ती मेला स्पेशल ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
खाटू श्याम धाम के लिए एक और मेला स्पेशल ट्रेन का शनिवार से संचालन किया गया। पहले ही दिन जयपुर-शकूरबस्ती मेला स्पेशल ट्रेन करीब दो घंटे देरी से चली। हालांकि, सुबह जयपुर से अस्थल बोहर तक ट्रेन समय अनुसार चली। अस्थल बोहर से शकूरबस्ती तक व इसके बाद शकूरबस्ती से जयपुर वाया अस्थल बोहर, झज्जर व अन्य स्टेशनों पर ट्रेन देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की ओर से रेल यात्रियों की सुविधा में अतिरिक्त भीड़ से बचने के लिए एक और ट्रेन का संचालन किया गया है। शकूरबस्ती से बालाजी और खाटू श्याम मेले के लिए ट्रेन नंबर-09725 व 09726 को चलाया गया है। शनिवार को स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन-09725 जयपुर से चलकर रींगस, रेवाड़ी व झज्जर होते हुए दोपहर 1:50 बजे अस्थल बोहर स्टेशन पर पहुंची। अस्थल बोहर से बहादुरगढ़ स्टेशन से होते हुए शाम 4:25 शकूरबस्ती स्टेशन पर पहुंची, जबकि, ट्रेन को दोपहर 2:30 शकूर बस्ती स्टेशन पहुंचना था। शकूरबस्ती से यही ट्रेन-09725 शाम 5:25 बजे अस्थल बोहर व जयपुर के लिए रवाना हुई।
शकूरबस्ती से चलने का समय शाम 3:50 बजे और अस्थल बोहर पहुंचने का समय शाम 4:40 बजे था। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में अस्थल बोहर से रींगस (खाटूश्याम) तक का किराया मात्र 85 रुपये हैं। पहले दिन यात्रियों की संख्या बेहद कम रही है। वहीं, रोजाना रोहतक से मदार स्पेशल का दोपहर 1:20 बजे खाटू श्याम के लिए संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 मार्च से होगा कुरुक्षेत्र-मदार मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन
उत्तर रेलवे ने कुरुक्षेत्र-मदार मेला स्पेशल ट्रेन को भी शुरू किया है। ट्रेन 5 मार्च से शुरू होगी। कुरुक्षेत्र-मदार स्पेशल ट्रेन-09728 रात 09:25 बजे कुरुक्षेत्र से चलेगी। रोहतक में ट्रेन का समय ट्रेन देर रात 11:54 बजे है। रींगस पहुंचने का समय सुबह 04:47 बजे है। वहीं, यह ट्रेन (09727) सुबह 11:40 बजे रींगस स्टेशन से होते हुए कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी और रोहतक में शाम 04:25 बजे पहुंचेगी है। कुरुक्षेत्र-मदार मेला स्पेशल ट्रेन भी 12 मार्च तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

ट्रेन का पहला दिन था। ट्रेन के गार्ड और चालक बदलाव के कारण ट्रेन का देरी से संचालन हुआ है। ट्रेन का देरी से संचालन में कोई बड़ा कारण नहीं है।
- सुनील कुमार, स्टेशन अधीक्षक, अस्थल बोहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें