फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडर टीम पहुंची दादरी, रेहड़ियों का 10 प्रतिशत सर्वे पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रीट वेंडर टीम पहुंची दादरी, रेहड़ियों का 10 प्रतिशत सर्वे पूरा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर की सड़कों पर जगह-जगह रेहड़ियां खड़ी करने वाले वेंडरों को एक जगह लाने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। शहर में रेहड़ियों के सर्वे के लिए नोएडा से आरईपीएल कंपनी की टीम ने तीसरे दिन तक टीम ने 10 प्रतिशत सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। टीम सदस्यों की मानें तो उनके अनुसार शहर में 1200 से अधिक रेहड़ियां हैं और ये बाजारों की कई मुख्य सड़कों पर खड़ी होती है। वहीं, नप अधिकारियों की मानें तो किसी भी वेंडर ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। अगले एक सप्ताह में रेहड़ियों की सर्वे रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। इसके बाद नगर परिषद इनके रजिस्ट्रेशन व जगह सहित मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की कवायद शुरू कर देगी। वहीं, इसके बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है।
फरवरी माह में नगर परिषद के रेहड़ीधारकों का सर्वे कराने संबंधी सरकार का पत्र पहुंचा था। अमर उजाला ने सात फरवरी के संस्करण में आई कार्ड लगाकर फल और सब्जियां बेचेंगे रेहड़ीधारक नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। सरकार के आदेशों पर प्रशासन ने स्ट्रीट वेंडर कमेटी भी गठित की है। करीब 20 अधिकारियों को इस कमेटी में शामिल किया गया है। सोमवार को शहर के सर्वे के लिए नोएडा से टीम दादरी नगर परिषद पहुंची है। इस टीम ने शहर में सर्वे कार्य भी शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत मुख्य बस स्टैंड रोड से ही की गई है। बस स्टैंड से लेकर परशुराम चौक तक लगने वाली रेहड़ियों का इस समय सर्वे हो रहा है। यह टीम रेहड़ीधारकों की वास्तविक संख्या का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी, ताकि उसी के मुताबिक शहर में धड़ों में खड़ी होने वाली रेहड़ियों को एक ही जगह लाया जा सके। इन रेहड़ीधारकों को नगर परिषद से अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और इसके लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र व दो पासपोर्ट फोटो देने होंगे। इसके बाद उन्हें नगर परिषद की तरफ से रेहड़ी खड़ी करने के लिए जगह के साथ पेयजल, शौचालयों व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके अलावा रेहड़ीधारक को आईकार्ड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद कर रही जगह की तलाश
सर्वे कार्य अगले एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। टीम ने अब तक करीब 120 रेहड़ियों का सर्वे कार्य पूरा किया है और शहर में कुल 1200 रेहड़ियां होने का अनुमान है। टीम सदस्य मदन कुमार, कविता राणा, विनय जोशी का कहना है सर्वे कार्य में अब और तेजी लाई जाएगी। वहीं, अनुमानित संख्या के हिसाब से नगर परिषद अब इन रेहड़ीधारकों के लिए जगह तलाशने की कवायद में जुट गए हैं। नप सूत्रों की मानें तो शहर के अलग-अलग जगहों में चार से पांच जगह तलाशने पर काम शुरू हो चुका है।
वर्जन::
हमने 10 प्रतिशत सर्वे काम पूरा कर लिया है और अगले एक सप्ताह में पूरे शहर में लगने वाली रेहड़ियों की रिपोर्ट तैयार कर लेंगे। शहर में करीब 1200 रेहड़ियां होने का अनुमान है। हम रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप देंगे।
विज्ञापन

मदन कुमार, सर्वे टीम सदस्य
वर्जन::
जो रेहड़ीधारक अपना रजिस्ट्रेशन कराएगा उसे जगह व मूलभूत सुविधाएं नगर परिषद देगी। इसके लिए निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। रेहड़ीधारकों को जगह मुहैया कराने के लिए हम तैयारियां कर रहे हैं।
संजय यादव, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें