फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपरों की आवाजाही और उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों ने एक घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपरों की आवाजाही और उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों ने एक घंटे लगाया जाम
विज्ञापन

चरखी दादरी।
घिकाड़ा-मिर्च रोड पर डंपरों के आवागमन के कारण उड़ती धूल से परेशान नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को मिर्च रोड पर जाम लगा दिया और ट्रैफिक रोक दिया। जाम की सूचना पर सदर थाना प्रभारी जगराम मौके पर पहुंचे। इस दौरान करीब एक घंटे तक लिंक रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही। पुलिस टीम ने कच्चे पड़े रास्ते पर पानी के टैंकरों से छिड़काव कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव घिकाड़ा में भारी वाहनों के आवागमन से उड़ती धूल से काफी परेशानी हो रही है। अब इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे ग्रामीणों का घर में बैठना भी दुर्भर हो गया है। समस्या का समाधान न होने से नाराज गांव घिकाड़ा के ग्रामीणों ने गांव से थोड़ी दूर मिर्च रोड पर अवरोधक डालकर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण जयभगवान, पप्पूराम, सतबीर, रामफल, महेंद्र, राकेश, संदीप, नवीन व बिनू ने बताया कि इस रास्ते से रोजाना भारी संख्या में भारी वाहन रोड़ी-पत्थर आदि भरकर निकलते हैं। इससे दिनभर गांव में धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। इससे बच्चों व बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। इन वाहनों के आवागमन से दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है। धूल का फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इन लोगों ने बताया कि तंग आकर उन्होंने जाम लगाना पड़ा। जाम लगने की सूचना मिलने पर सदर पुलिस थाना प्रभारी जगराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण की समस्या सुनकर इसका समाधान करवाने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

ग्रामीणों को ठेकेदार ने इस मार्ग पर पानी के टैंकरों के छिड़काव कराने का आश्वासन दिया और इस पर ग्रामीण सहमत भी हो गए। जगराम ने बताया कि पुलिस टीम ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल करवाकर ही वापिस लौटी।
जगराम, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें