फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में प्रवेश परीक्षा 30 को, वीडियोग्राफी भी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय वर्ष 2017-18 के लिए विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए 30 जुलाई को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट करेगा। इसके लिए वीरवार को डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. रोहताश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। परीक्षा केंद्रों, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी अहम मुद्दों पर डॉ. रोहताश यादव ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. रोहताश ने बताया कि पर्यवेक्षकों और उड़नदस्तों का गठन कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर समय-समय पर औचक निरीक्षण करेंगे। परीक्षा की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाई जाएगी और अंगूठे के निशान लिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा में बाहरी तत्त्वों के हस्तक्षेप को रोकने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार वेब पोर्टल से अपनी लागिन आईडी के माध्यम से अपना रोल नंबर डाउनलोड कर सकता है। उम्मीदवार के पास एक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड में से एक आईडी होनी जरूरी है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सुबह दस बजे से एक बजे तक होने वाली इस परीक्षा के लिए 30 केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए 8090 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस अवसर पर डॉ. संजीव नंदा, डॉ. राकेश शर्मा, लॉ अधिकारी आत्म प्रकाश, सुरेश, रणबीर, राजेश और प्रविंद्र मोर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें