सामण-धनाना लिंक ड्रेन ओवरफ्लो, तीन सौ एकड़ फसल जलमग्न
भिवानी।
सामण-धनाना लिंक ड्रेन ओवरफ्लो होने से तीन सौ एकड़ फसल जलमग्न हो गई। परेशान किसानों ने प्रशासन ने जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को हुई तेज बरसात के बाद शुक्रवार को सामण-धनाना ड्रेन धनाना के किसानों के लिए आफत बनी। धनाना माइनर के पास ड्रेन ओवरफ्लो हो गई और सारा पानी खेतों में बहने लगा। देखते ही देखते करीब तीन सौ एकड़ फसल जलमग्न हो गई। किसान रामपाल, राजेश, अशोक, जयबीर, विनय ने बताया कि उन्होंने खेतों में धान लगाई हुई है मगर खेतों में जलभराव के कारण सारी मेहनत पर पानी फिर गय। किसानों ने बताया कि उन्हें जलभराव के कारण भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने जल्द से जल्द पानी निकलवाने की मांग की।