फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो अफीम के साथ तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
एक किलो अफीम के साथ तीन काबू
विज्ञापन

भिवानी।
सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी एक किलो 148 ग्राम अफीम के साथ तीन लोगों को काबू किया है। अफीम तस्करी के अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए तीनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिंघान गांव में छापेमारी कर एक बुलेरो गाड़ी को काबू किया। जांच करने के बाद पुलिस ने कार में सवार युवकों से एक किलो 148 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपियों की पहचान लीलस वासी राधेश्याम व मागेराम, झारखंड़ के श्याही तारवागडा वासी राजेश के रूप में हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिह भौरिया ने बताया कि रात को सीआईए भिवानी की टीम नाइट डोमेनेशन के दौरान सिंघानी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने शक के आधार पर एक बुलेरो गाड़ी को रुकवा उसकी जांच की तो उसमें आरोपियों के पास से एक किलो अफीम मिली। पुलिस पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि यह अफीम झारखंड से लोहारू क्षेत्र में बेचने के लिए लाए थे। पुलिस अधीक्षक ने बतलाया कि सीआईए भिवानी की टीम ने दो महीने के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ जो अभियान चलाया है वह सराहनीय है दो महीने के दौरान करीब एक करोड़ 32 लाख की कीमत का नशीला पदार्थ बरामद करके आरोपियों को जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें