फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में 11 डॉक्टरों समेत 31 नए संक्रमित, हॉस्टल हुए खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई में कोरोना संक्रमितों का मिलना जारी है। रविवार को संस्थान के 11 चिकित्सकों समेत स्वास्थ्य 31 कर्मचारी संक्रमित हो गए। इनमें 13 विद्यार्थी हैं। विद्यार्थियों में फैलते संक्रमण के चलते प्रशासन ने हास्टल खाली करा लिये हैं। विद्यार्थी हास्टल छोड़कर घरों की ओर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

पीजीआई के कर्मचारी व विद्यार्थी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संस्थान में पिछले 5 दिनों में 87 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें विद्यार्थी व डॉक्टरों की संख्या अधिक है। ऐसे में पीजीआई प्रशासन की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं। डॉक्टरों के बीमार होने से मरीजों का उपचार करने वालों की संख्या घट रही है। इससे मौजूदा डॉक्टरों पर काम का भार बढ़ता साफ नजर आ रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या व गड़बड़ाती व्यवस्था को लेकर चिंतित प्रशासन ने सोमवार से ओपीडी बंद कर दी है। स्त्री रोग, मेडिसन, शिशु रोग व सांस रोग विभाग की ओपीडी खुली रहेगी। इनमें कुल 300 मरीज देखे जाएंगे। रेडियोथैरेपी में भी रोजाना 100 मरीजों की जांच की जाएगी। इससे मरीजों को कुछ राहत मिलेगी। संस्थान की आपातकालीन सेवाएं सुचारु रूप से जारी रहेंगी।
पीजीआई में 2 और मरीज भर्ती
पीजीआई में कोरोना संक्रमित दो और मरीज भर्ती हुए हैं। अब यहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10 पहुंच गई है। इनमें से तीन डेकेयर व 7 आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन हैं। संस्थान में केवल एक मरीज ऑक्सीजन पर है।
विज्ञापन

संस्थान के हॉस्टल हुए खाली
पीजीआई के हॉस्टलों में रह रहे एबीबीएस व अन्य कोर्सों के विद्यार्थियों को संस्थान प्रशासन ने घर भेज दिया है। इसके चलते विद्यार्थी अपना सामान लेकर सुबह से ही घरों की ओर जाते दिखाई दिए। शाम तक हॉस्टल खाली हो गए। पीजीआई प्रशासन का दावा है कि इन सभी विद्यार्थियों को महामारी के कारण घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें