46...खेलो इंडिया गेम्स व जूनियर नेशनल सेपक टाकरा प्रतियोगिता के लिए कैंप के लिए चयनित खिलाड़ी
रोहतक। खेलो इंडिया गेम्स व जूनियर नेशनल सेपक टाकरा प्रतियोगिता का वीरवार को ट्रायल हुआ। इसमें कुल 28 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए हुआ। यह ट्रायल यश कॉलेज ऑफ रुड़की में आयोजित किया गया। कैंप के लिए 10 खिलाड़ी पुरुष वर्ग व 18 खिलाड़ी महिला वर्ग में चयनित हुए है।
फाइनल टीम में कुल 18 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसमें छह पुरुष टीम में व 12 खिलाड़ी महिला टीम में शामिल हैं। जूनियर नेशनल सेपक टकरा का कैंप रुड़की में 21 से 26 दिसंबर तक लगेगा। वहीं, खेलो इंडिया गेम्स का कैंप 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक रुड़की में ही लगेगा। जूनियर नेशनल व खेलो इंडिया गेम्स जनवरी में आयोजित किए जाएंगे। संवाद