04सीटीके01-साइकिलिस्टों को सम्मानित करते सुनो नहरों की पुकार मिशन के सदस्य। स्रोत:संगठन
रोहतक। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में सुनो नहरों की पुकार मिशन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पर्यावरण बचाने के लिए साइकिल यात्रा करने वाले 25 साइकिलिस्ट सम्मानित किए गए। यह कार्यक्रम दिल्ली बाईपास स्थित नहर के पुल पर संपन्न हुआ।
मिशन के उप प्रधान व शिक्षक दीपक छारा ने बताया कि कार्यक्रम में 82 वर्ष की आयु से लेकर 14 वर्ष तक के साइकिल प्रेमी शामिल हुए। इन सभी साइकिलिस्टों ने लंबी और कम दूरी की साइकिल यात्राएं करके पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और नहरों-नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया है। मिशन के महासचिव मुकेश नैनकवाल ने कहा कि साइकिलिंग एक स्वस्थ, पर्यावरण अनुकूल और किफायती विकल्प है, जो व्यक्तियों और समुदायों को कई फायदे प्रदान करता है। संवाद