संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए जिले में लगभग 65 हजार लाभार्थी महिलाएं पाई गई हैं। इनमें से 24 हजार महिलाओं का फॉर्म भरने का कार्य पूरा हो चुका है। शेष लाभार्थी महिलाएं 25 अक्तूबर तक फॉर्म अवश्य भर लें ताकि 1 नवंबर 2025 से उन्हें 2100 रुपये का लाभ मिलना शुरू हो सके।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत ऐसी महिलाएं पात्र होंगी जिनके परिवार की वार्षिक सत्यापित आय 1.40 लाख रुपये तक है। 25 अक्तूबर 2025 को 23 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हैं।
इसके अलावा, लाभार्थी महिलाओं के लिए तत्काल का हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य है। लाभार्थी महिलाएं अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर के माध्यम से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की एप डाउनलोड करके फॉर्म भर सकती हैं।