फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छठ पर्व के चलते आज संचालित होगी विशेष ट्रेन

Fri, 24 Oct 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रेलवे स्टेशन पर छठ पर्व के चलते यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। उत्तर रेलवे की ओर से लगातार विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। रोहतक से छठ पर्व के चलते शुक्रवार को श्रीगंगानगर जाने के लिए दोपहर 03:55 बजे विशेष ट्रेन संचालित होगी।
रोहतक रेलवे स्टेशन से इन दिनों गोरखधाम एक्सप्रेस, पंजाब मेल, अवध असम एक्सप्रेस, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, पातालकोट, इंटरसिटी, फरक्का एक्सप्रेस व कालिंदी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक देखी जा रही है। इनके जनरल डिब्बे यात्रियों से खचाखच भरे हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए 24 अक्तूबर को दिल्ली मंडल के अंतर्गत 17 विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी। इनमें नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, आनंद विहार टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन, शकूरबस्ती, रोहतक व शामली से ट्रेनें संचालित होंगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बलराम मीणा ने बताया कि रोहतक से ट्रेन नंबर 04729, 04730, 04731 व 04732 को स्पेशल ट्रेन के तहत आवागमन कर रही हैं। साथ ही, रोहतक से मदार (राजस्थान) के लिए ट्रेन नंबर 09639 व 09640 विशेष रूप से चलाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें