फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू की हॉकी टीम में 24 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 28 Dec 2025 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26...नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता के लिए जाट कॉलेज के मैदान पर एमडीयू की टीम के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की हॉकी टीम का जाट कॉलेज के मैदान में ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया। यह ट्रायल एमडीयू कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. तेजपाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
जाट संस्था प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि खेल स्वास्थ्य, फिटनेस, ताकत व सहनशक्ति बनाए रखने का एक अच्छा साधन है। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे जैसी सामाजिक बीमारी से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कोच डॉ. वरुण मलिक ने कहा कि नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता 11 से 16 जनवरी तक हरिद्वार में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेएस दहिया ने खिलाड़ियों को कहा कि आप लोगों में से ही निकलकर खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर अपने प्रदेश व देश के लिए मेडल जीत कर लाते हैं जो सबके लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर डॉ. अजय जून, डॉ. सुखबीर, डॉ. विकास, डॉ. किशन सिंह सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें