रोहतक। रेड बॉल क्रिकेट मैदान मायना में शनिवार को खेले गए बख्तावर क्रिकेट क्लब एकादश ने गौरव एकादश को 117 रन से हराया। अजीत चहल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 108 रन बनाए व मैन ऑफ मैच चुने गए। पहले बल्लेबाजी करते हुए बख्तावर एकादश ने ताबड़तोड बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए। बख्तावर एकादश की ओर से दो बल्लेबाजों ने शतक जमाए। अजीत चहल ने 308.57 के स्ट्राइक रेट के साथ 108 रन बनाए। रुद्राक्ष ने 46 गेंदों पर 14 चौके व पांच छक्कों की मदद से व 232.61 के स्ट्राइक रेट के साथ 107 रन बनाए। गौरव एकादश की ओर से दीपक ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गौरव एकादश 166 रन ही बना सकी। गौरव एकादश की ओर से योगेश राठी ने 48 रन बनाए। बख्तावर एकादश की ओर से रमेश ने चार व दीपक ने दो विकेट लिए। संवाद