फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 24 कैडेट्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दी रैंक

Thu, 11 Dec 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में बुधवार को एनसीसी का रैंक अलंकरण समारोह आयोजन किया गया। इसमें 24 कैडेट्स को उनकी योग्यता, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रैंक प्रदान की गई। मुख्य अतिथि कर्नल अमन चौधरी ने कैडेट्स से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय सेवा की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कैडेट्स को रैंक के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को समझाया। प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि एनसीसी युवा पीढ़ी में आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम और नेतृत्व कौशल विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स को राष्ट्रीय और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सजग रहने, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें