फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं पास 31 नाबालिग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न स्थानों से पिछले छह माह में लूट और चोरी को अंजाम देने वाले पकड़े गए 40 नाबालिग में से 31 नौवीं पास हैं। जबकि बाकी आठवीं पास और अनपढ़ भी शामिल हैं। पुलिस ने फरार चल रहे अन्य नाबालिग का ब्योरा भी तैयार कराया है। ये नाबालिग नशे की लत और अमीर बनने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को फरार चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए है।

केस नंबर-एक
पुलिस ने सोनीपत रोड से लूट करने वाले गिरोह के तीन नाबालिग को नवंबर में पकड़ा। जिनमें से दो नाबालिग नौवीं पास थे। जबकि एक पांचवीं पास। तीनों ने अमीर बनने की चाहत में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन


केस नंबर-दो
एक सप्ताह पूर्व ही विजय नगर में आटो चालक संदीप की सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस में शिवाजी कालोनी पुलिस ने तीन नाबालिग को दबोच लिया था। जिनमें से एक नाबालिग कक्षा नौवीं का छात्र निकला।
विज्ञापन


केस नंबर-तीन
आर्य नगर थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के मामले में नवीं पास नाबालिग को गिरफ्तार किया था। जबकि दो चोरी के आरोपी नाबालिग भी दबोचे थे।

पिछले कुछ समय से देखने में आया है कि नाबालिग लूट से लेकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। नौवीं पास छात्रों की संख्या अधिक है। सभी एसएचओ को चिह्नित नाबालिग को पकड़ने के निर्देश दिए है। लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें