फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 118 से 144
विज्ञापन

---
कैरेक्टर, कैलिबर, कैपेसिटी व कंडेक्ट से सफलता पाना आसान : उप राष्ट्रपति
दीक्षांत समारोह में एम वेंकैया नायडू ने 3 फेलोशिप व 155 आईआईएम स्नातकों को वितरित की डिग्रियां
सुनारिया में आईआईएम के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन, 69000 स्कवेयर मीटर में बना है कैंपस
खेल स्नात्तकोत्तर में डिग्री प्रदान करने वाला यह एकमात्र संस्थान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सफलता के लिए चार सी महत्वपूर्ण हैं। इसमें कैरेक्टर, कैलिबर, कैपेसिटी व कंडेक्ट शामिल है। इससे सफलता पाना आसान है। यह कहना है देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का। वे रविवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान के सातवें दीक्षांत समारोह व संस्थान के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। सुनारिया स्थित आईआईएम के 69000 स्कवेयर मीटर क्षेत्र में बने नए भवन में उपराष्ट्रपति ने तीन विद्यार्थियों को फेलोशिप के साथ 155 आईआईएम स्नातकों को डिग्रियां वितरित की।
समारोह में उपराष्ट्रपति ने युवाओं को जीवन में ऊंचे इरादों के साथ बड़े सपने लेने के लिए सख्त परिश्रम करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज व देश को नेतृत्व देने के लिए उच्च विचारों के साथ कार्य करने से ही सफलता मिलेगी। युवाओं को सामाजिक कार्य अपनी पूरी तन्मयता, क्षमता व विश्वसनीयता के साथ करने चाहिए। युवा अपनी असीम ऊर्जा का प्रयोग सार्थकता की ओर करें। संस्कारों के साथ जुड़ाव करके बढ़ोतरी और विकास को ध्येय मानते हुए क्रांति के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सामाजिक रूप से बदलाव के लिए सार्थक पहल करनी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सुदृढ़ संस्कार व विचार रखने चाहिए। हमारे देश की पहचान बेहतरीन संस्कृति व विविधता में एकता को दर्शाने वाली है। इसीलिए भारत को प्राचीन समय में विश्वगुरू का दर्जा मिला।
विज्ञापन

संस्थान ने देश में बढ़ाई प्रदेश की शान : राज्यपाल
राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि सुंदर शहर रोहतक में सुंदर संस्थान का संचालन प्रदेशवासियों के लिए गौरवशाली है। इस संस्थान के बनने से रोहतक ही नहीं, बल्कि राज्य की शान बढ़ी है। संस्थान में पास होने वाले विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत प्लेसमेंट होना और भी आनंददायक है। संस्थान के निदेशक धीरज शर्मा ने संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि यहां 500 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का भव्य कैंपस है। नए सत्र से यहां कक्षा शुरू हो जाएगी। खेल स्नात्तकोत्तर में डिग्री प्रदान करने वाला यह एकमात्र संस्थान है। इस नए कोर्स में इसी वर्ष प्रवेश दिया जाएगा। संस्थान में 20 प्रतिशत सीटें लड़कियों के लिए रहेंगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, संस्थान के चेयरमैन रविकांत, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, आयुक्त रोहतक मंडल पंकज यादव, उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, नगराधीश महेंद्रपाल, एसडीएम अरविंद मल्हाण समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

200 एकड़ में 309 करोड़ से बनेगा आईआईएम भवन
आईआईएम का नया भवन 200 एकड़ में फैला है। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए 309 करोड़ रुपये मिला है। अब तक इस पर 215 करोड़ रुपये खर्च हो चुका है। यह उत्तर भारत का पहला प्रबंधन संस्थान है। यहां विद्यार्थियों को प्रबंधन के विषय में स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्रियां प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें