फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 एमएम बारिश ने धो डाला प्रदूषण, 41 पहुंची हवा की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार रात जिले में बदरा झमाझम बरसे। इस 21 एमएम बारिश ने प्रदूषण को धो डाला। यही वजह रही कि प्रदूषण का स्तर 41 पर पहुंच गया। हवा की गुणवत्ता अच्छी या यूं कहें शुद्ध रही। अब आने वाले तीन-चार दिन मौसम साफ व खुश्क रहने के साथ कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आने वाले दिनों में बदलाव आएगा। अधिकतम तापमान बढ़ने व न्यूनतम तापमान कम होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के पास पहुंच सकता है। शनिवार को हुई बारिश से मौसम साफ हो गया। हवा की गुणवत्ता भी धूल कणों के बैठ जाने से शुद्ध हो गई। यह स्वास्थ्य के लिए बेहतर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें