फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीज प्रताप सिंह खोसा यादगारी कबड्डी टूर्नामेंट 29 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीज प्रताप सिंह खोसा यादगारी कबड्डी टूर्नामेंट 29 मार्च को
विज्ञापन

ऐलनाबाद। अजीज प्रताप सिंह खोसा फाउंडेशन की ओर से 29 मार्च को यहां की खेल इंडिया खेल एकेडमी में प्रथम जिला स्तरीय सर्कल स्टाइल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन नौजवान खिलाड़ी अजीज प्रताप की याद को समर्पित किया गया है। बता दें कि अजीज नेशनल कबड्डी का बेहतरीन खिलाड़ी था । उनके प्रदर्शन से ही गुरुग्राम एमिटी विश्वविद्यालय की टीम इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में तीन बार रनर ट्राफी की विजेता बनी। दोनों बार अजीज ही कप्तान थे।
फाउंडेशन के संरक्षक अमरपाल सिंह खोसा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में सिरसा जिले की करीब 18 टीमें हिस्सा लेंगी । इस टूर्नामेंट में गांव लक्कड़वाली व रानियां की लड़कियों की टीमों के मध्य में कबड्डी का शो मैच भी करवाया जाएगा। टूर्नामेंट में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 35 हजार रुपये व दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा । वहीं बेस्ट रेडर व स्टोपर को 5100-5100 रूपये की नकद राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी मुकाबलों को रोचक बनाने के लिए एक पंचायत टीम में केवल दो खिलाड़ी बाहर से खिलाने की छूट दी गई है। वहीं खिलाड़ी लगातार केवल दो रेड ही डाल सकेगा। उसके बाद तीसरी रेड अन्य खिलाड़ी के लिए डालनी जरूरी है। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड व अन्य आई कार्ड साथ ले आना अनिवार्य होगा । इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीम के लिए एंट्री फीस 300 रुपये रखी गई है और 25 किलोमीटर से ज्यादा दूरी से आने वाली टीमों को वाजिब किराया व खाने का प्रबंध किया जाएगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें