फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गोहाना आउटर नेशनल हाइवे पर एक के बाद एक भिड़े 12 वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मॉग का कहर
विज्ञापन

दिल्ली-गोहाना आउटर नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक भिड़े 12 वाहन
- हादसे में चार लोग घायल, एक घंटे तक लगा रहा कई किलोमीटर लंबा जाम

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
स्मॉग के कारण सड़क दुर्घटना होने का सिलसिला जारी है। कम दृश्यता होने के कारण वीरवार तड़के दिल्ली गोहाना आउटर नेशनल हाइवे पर एक के बाद एक बारह वाहनों में भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तड़के करीब पांच बजे एक ट्रक दिल्ली गोहाना आउटर नेशनल हाइवे पर पहुंचा। स्मॉग के कारण सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दिया तो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये। इस कारण पीछे चल रहे कैंटर की टक्कर सीधा ट्रक में जा लगी। फिर सड़क पर पीछे से आ रहे वाहन एक दूसरे से भिड़ गये। चार ट्रक व एक कैंटर सहित 12 वाहन एक दूसरे से भिड़े। हादसे में चार लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से सभी को वाहनों से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। हालांकि सभी की हालत में सुधार है। बाद में क्रेेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटाया गया।
विज्ञापन


एक घंटे जाम के कारण कतार में खड़े रहे वाहन
हादसा होने के कारण बाईपास पर वाहनों की कतार लग गई। कुछ ही देर में करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने जैसे तैसे करके यातायात को सुचारु किया।

चालक ने दौड़ाया ट्रक, हादसे के समय ट्रूक से कूदा, क्लीनर का पैर कटा
इसी तरह एक चालक ने भारी स्मॉग को अनदेखा करते हुए ट्रक दौड़ा दिया। हादसे के समय आरोपी ट्रक से कूद गया जबकि अंदर सो रहे क्लीनर के दोनों पैरों में गहरी चोट आई। उसका एक पैर काटना पड़ा। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला भरतपुर स्थित गांव डैंठट निवासी नियामत ने बताया कि वह ट्रक पर क्लीनर है जबकि चालक फिरोजपुर नमक्का जिला नूंह निवासी जावेद है। उसने बताया कि वह 7 नवंबर को ट्रक में आगरा से धान भरकर पेहवा जिला कैथल के लिए रवाना हुए थे। जब वह ट्रक लेकर आठ नवंबर की सुबह रोहतक आउटर बाईपास पहुंचे तो काफी धुंध हो रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि जावेद ट्रक को काफी तेज चला रहा था। नियामत ने उससे कई बार ट्रक की स्पीड कम करने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना। जावेद ने सीधा आगे चल रहे ट्रॉले में ट्रक की टक्कर मार दी और खिड़की से कूद गया। हादसे में समय नियामत सो रहा था। इस कारण चोट लगने से उसका दाहिना पैर कट गया। आरोपी जावेद मौके से फरार हो गया। नियामत को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें