रोहतक। रोटरी क्लब रोहतक की ओर से शनिवार को नेत्र एवं त्वचा रोग जांच शिविर लगाया गया। यहां 200 से अधिक मरीजों की जांच की गई। जांच के बाद चश्मा व दवा वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान डॉ. राकेश जैन ने की। टिकाना सत बाबा मेहर शाह कलानौर के महंत बाबा ईश्वर शाह की देखरेख में शिविर लगाया गया।
क्लब प्रधान डॉ. राकेश जैन ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। इसके तहत रोटरी क्लब समय-समय पर प्रयास करता रहता है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मार्कंडे आहूजा ने कहा कि हमारे शरीर के सबसे खास और नाजुक अंगों में से आंखें एक हैं। इनका ख्याल न रखा जाए तो छोटी-सी परेशानी जिंदगी भर की तकलीफ बन सकती है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण गुलाटी ने इस मौसम में त्वचा की खास देखभाल करने की आवश्यकता जताई। इस मौके पर क्लब सचिव सुमित परुथी, मुकेश टक्कर, सुरेश कथूरिया व अन्य सदस्य मौजूद रहे।