फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिनेश हत्याकांड का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक/सांपला। गुरुग्राम की कंपनी के मैनेजर दिनेश जांगिड़ की हत्या का खुलासा करने के लिए रोहतक पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। हत्या के लिए मैनेजर का गुरुग्राम से अपहरण किया गया था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। इसके अलावा वर्तमान और पुरानी कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मैनेजर के शव को परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मूलत: राजस्थान के दौसा के पुंदरपाड़ा निवासी दिनेश के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम की कंपनी में बतौर मैनेजर के रूप में कार्य कर रहे थे। बुधवार शाम को कंपनी से बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही उनका कार समेत अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या करके झज्जर सोनीपत नेशनल हाईवे-334 कुलताना मार्ग के पास फेंक दिया था। यहां पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उधर, पहचान के लिए लगातार पुलिस प्रयास कर रही थी। शुक्रवार दोपहर को दिनेश के रूप में मृतक की पहचान हो सकी। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया है। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया है और जल्द ही इसका खुलासा करते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस उठाएगी मोबाइल का डंप डाटा
पुलिस ने गुरुग्राम के कुछ सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है इनमें जहां-जहां से कार गुजरी है उनमें कुछ स्थानों का डंप डाटा उठाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

दोनों कंपनी के अधिकारियों से होगी पूछताछ
पुलिस ने मैनेजर दिनेश जांगिड़ की पूर्व कंपनी और वर्तमान कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ करने की तैयारी कर ली है। पुलिस को पूरा संदेह है कि कंपनियों से ही इस हत्याकांड का लिंक मिलेगा। हालांकि अन्य दृष्टिकोण से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें