फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 को बैसाखी थीम पर होगा राहगिरी कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ को बैसाखी थीम पर होगा राहगीरी कार्यक्रम
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन शुरू, कार्यक्रम को लेकर डीएसपी डॉक्टर रविंद्र ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
इस बार 8 अप्रैल को होने वाले राहगीरी कार्यक्रम को सोनीपत रोड़ स्थित रंगशाला में बैसाखी थीम पर आयोजित किया जाएगा। सुबह 7 से दस बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गये हैं। इस संबंध में डीएसपी डॉ. रविंद्र की अध्यक्षता में कोर कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया गया।
डीएसपी रविंद्र ने बताया कि 13 अप्रैल को बैसाखी का त्यौहार है। इसलिए इस बार राहगीरी का थीम बैसाखी होगा। इसमें बैसाखी पर्व पर डांस, पेंटिग आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति रोहतक राहगीरी में अपना कोई स्टाल या स्टेज पर अपनी कला प्रदर्शित करना चाहता है वह रोहतक राहगीरी के व्हाटसअप नम्बर 7082070300 पर संपर्क करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। जिन बच्चों/व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन होगा उन्हें ही स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका दिया जाएगा। इस बार की राहगीरी में समय-सारणी बनाई गई। तय समय पर ही कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गतिविधियों की समय सारणी
सुबह 7 से 730 बजे तक योग, 7 30 बजे से 8 बजे तक एरोबिक्स/जिम्नास्टिक, 8 बजे से 10 बजे तक डांस, गायन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम।
रोहतक राहगीरी में खास
बैसाखी पर डांस कार्यक्रम, बैसाखी पर पेंटिंग प्रतियोगिता, वाल पेंटिंग, सेल्फी कार्नर, साइकिलिंग, पारम्परिक खेल, मेडीकल हेल्थ चेकअप, वालीवाल, रस्साकसी, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, कोर्फ बॉल, एरोबिक्स, स्कूली बच्चों द्वारा तैयार की गई वस्तुएं, ओपन जिम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें