फोटो सहित......
सेक्टर छह की रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन की आपात मीटिंग ---
40 एकड़ में रेजिडेंस एरिया, दे दिया 542 एकड़ का इन्हांसमेंट
: प्लॉट धारक बोले, नहीं जमा कराएंगे नाजायज राशि, 15 नवंबर के बाद जाएंगे हाईकोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सेक्टर छह के प्लॉट धारक बढ़े हुए इन्हांसमेंट के बिल जमा नहीं कराएंगे। क्योंकि हुडा ने नाजायज तरीके से 40 एकड़ रेजिडेंस एरिया की जगह 542 एकड़ एरिया का इन्हांसमेंट बनाकर प्लॉट धारकों के पास भेज दिया। प्लॉट धारक फिल्म यूनिवर्सिटी, ऑफिसर कॉलोनी, कॉमर्शियल साइट सहित उस एरिया का एन्हासमेंट क्यों जमा कराएं, जिसे अभी तक प्लॉट धारकों को अलॉट तक नहीं किया गया है। मामले को लेकर 15 नवंबर के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी, ताकि हुडा के अधिकारियों की मनमानी न चल सके।
सेक्टर 304.65 एकड़ में है, जिसके अंदर हुडा की तरफ से 699 प्लॉट काटे गए हैं। इनमें से 274 प्लॉट अब तक लोगों को आवंटित नहीं हो सके हैं। आरडब्ल्यू के प्रधान एवं एडवोकेट ऋषि देशवाल का कहना है कि इसके बावजूद अधिकारियों ने अपने तरीके से सेक्टर 5 का भी एरिया सेक्टर 6 के अंदर जोड़कर लोगों को बिल थमा दिए गए। मामले को लेकर रविवार को सेक्टर छह के प्लॉट धारकों की मीटिंग हुई। मीटिंग में इस बात पर रोष जताया गया कि हुडा के अधिकारी इन्हांसमेंट तय करने के नियम पर विस्तृत जानकारी नहीं दे रहे हैं। 15 नवंबर तक प्लाट धारक अपना पूरा रिकार्ड एकत्रित करेंगे। इसके बाद हाईकोर्ट में हुडा की इन्हांसमेंट पॉलिसी को लेकर याचिका दायर की जाएगी।
ये है सेक्टर छह का मास्टर प्लान
ब्लाक ए
बिल्डिंग एरिया एकड़
रेजिडेंस प्लाट एरिया 32.39
डिस्पेंसरी 12.5
ग्रुप हाउसिंग 24.7
ईडब्ल्यूएस हाउसिंग साइट 16.4
कामर्शियल साइट ए 56.6
नर्सिंग स्कूल 10
नर्सिंग होम 0.5
क्लीनिक 0.20
पुलिस पोस्ट 0.54
धार्मिक भवन 0.46
टैक्सी स्टेंड 1.70
प्राइमरी स्कूल 1.32
बूस्टिंग स्टेशन 1.10
ब्लाक बी
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 90.50
ग्रिड सब स्टेशन 2.00
टेक्निकल एजूकेशन साइट 22.48
साइंस पार्क 11.50
कामर्शियल बेल्ट बी 3.86
बेंक्वट हाल 3.82
सीनियर सेकेेंडरी स्कूल 5.00
डंपिंग स्टेशन 2.80
हुडा स्टाफ कॉलोनी 8.80
ऑफिसर कॉलोनी 9.21
औद्योगिक साइट 3.21
अनाधिकृत एरिया 2.00
सड़क, पार्क व ओपन एरिया 80.89
सेक्टर छह में प्लॉट मात्र 32 एकड़ में काटने का प्लान है, उसमें से भी अभी तक आधे काटे गए हैं। अब प्लॉट धारक क्यों फिल्म संस्थान से लेकर ऑफिसर कॉलोनी, कॉमर्शियल साइट व दूसरे बिल्डिंग के निर्माण का भार झेले। अधिकारी विस्तृत तरीके से पूरा ब्यौरा नहीं दे रहे हैं। इस कारण मामले को 15 नवंबर के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।
- एडवोकेट ऋषि देशवाल, प्रधान रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-6