फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा, इसीलिए बदली जीएसटी की दरें : गोपाल राय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा, इसीलिए बदलीं जीएसटी की दरें : गोपाल राय
- दिल्ली के श्रम एवं रोजगार मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी पहुंचे रोहतक

- पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बोले, सभी विधानसभा क्षेत्रों में लड़ा जाएगा चुनाव

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दिल्ली के श्रम एवं रोजगार मंत्री और आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि भाजपा अपनी गलत नीतियों के चलते जनता का विश्वास खो चुकी है। गुजरात चुनाव में पार्टी की हार को देखते हुए अब केंद्र ने जीएसटी की दरों में बदलाव किया है। रविवार को मंत्री गोपाल राय शहर में प्रदेश कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा पराली के मुद्दे पर की जा रही बयानबाजी की पर निंदा की। कहा कि इस तरह की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार द्वारा धनराशि दी जाती है। पराली जलाने की समस्या केवल हरियाणा की नहीं, बल्कि उत्तर भारत के सभी राज्यों की है। कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए अंतिम छोर तक आम आदमी को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें। उन्होंने भाजपा की नीतियों पर भी कटाक्ष किया। कहा कि आने वाले आम आदमी पार्टी का होगा। प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय हिंद ने कहा कि पार्टी की तरफ से आने वाले समय में जन आंदोलन चलाया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री जल्दी ही हरियाणा में आकर यहां के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें