फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पाहसौर गांव में दो ईंट भट्ठों से पकड़े गए 174 बांग्लादेशी

Mon, 19 May 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 72: ईंट भ_ा पर बांग्लादेशियों की पहचान करती पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर, बादली। पुलिस टीम ने शनिवार की रात सर्च ऑपरेशन के दौरान पाहसौर गांव में दो ईंट भट्ठों पर छापा डाला। इस दौरान अनाधिकृत रूप से रह रहे 174 बांग्लादेशी पकड़े गए। पुलिस टीम अब सभी बांग्लादेशियों को देश से निर्वासित (डिपोर्ट) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
झज्जर पुलिस ने शनिवार की रात विशेष सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम ने पाहसौर गांव में दो ईंट भट्ठों पर छापा डाला और यह अनाधिकृत रूप से रह रहे 174 बांग्लादेशियों की पहचान की। इनमें 58 पुरुष, 52 महिलाएं और 64 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए सभी बांग्लादेशी ईंट भट्ठों पर मजदूर के रूप में कार्य कर रहे थे। दो दिन में 201 बांग्लादेशियों पकड़े जाने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और सर्च अभियान तेज कर दिया है।
पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे अपने पास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं। हो सकता है कि काम करने या रहने आया कोई व्यक्ति अपराधी हो। अगर भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

बांग्लादेशियों को वापस भेजने के निर्देश
पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ. राजश्री सिंह ने सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सरकार के आदेश के अनुसार बांग्लादेशियों की पहचान करके उनको वापस भेजने का कार्य करें। थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी की कोई लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें