फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टूटा पोल, कई कालोनियों में छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुनारिया रोड स्थित अमृत कॉलोनी में सोमवार की देर शाम ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर गिर पड़ा। इस वजह से आसपास की कई कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची बिजली निगम की टीम ने रात करीब 10 बजे विद्युतापूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन

बताते हैं कि शाम करीब सात बजे अमृत कॉलोनी से गुजर रहे ट्रक ने रोड किनारे लगे बिजली के पोल में टक्कर मार दी, जिससे पोल गिर पड़ा और आसपास के इलाके में अंधेरा छा गया। वहीं, जिस जगह पर पोल टूटकर गिरा वहां लोगों में करंट फैलने की आशंका से हड़कंप मच गया। पोल टूटने के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। वहीं, पोल टूटने से आसपास के इलाकों की बिजली गुल होने की सूचना पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल बिजली सप्लाई बंद करवाकर पोल को साइड में लगवाकर तारों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। रात करीब 10 बजे निगम की टीम ने पोल लगवाकर बिजली सप्लाई सुचारु करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें