फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकान में सेंधमारी, तीसरी के ताले चटकाकर किया चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकान में सेंधमारी, तीसरी के ताले चटकाकर किया चोरी का प्रयास
विज्ञापन

चरखी दादरी।
अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए शुरू लिए गए नाइट डोमिनेशन अभियान का खौफ भी चोरों के जहन में नजर नहीं आ रहा। शनिवार रात अभियान के तहत चौराहों व शहर की सड़कों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के बावजूद चोर गिरोह ने सरदार झाडू सिंह चौक समीप स्थित तीन दुकानों में चोरी का प्रयास किया। चोर गिरोह ने दो दुकानों में सेंधमारी भी की जबकि तीसरी के ताले तोड़ने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। रविवार सुबह सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित दुकानदारों न मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चोर गिरोह ने शनिवार रात सरदार झाडू सिंह चौक समीप स्थित दो गारमेंट्स शॉप व एक पीओपी स्टोर से चोरी का प्रयास किया। चार गिरोह के सदस्यों ने श्री हरि गारमेंट्स शाप की छत व राजकीय स्कूल के साथ लगते रोशनदान को तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। दुकान मालिक सोमबीर ने बताया कि चोर घटना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाए। इस पर उन्होंने दुकान के समीप स्थित एक पीओपी स्टोर की सीमेंटेड छत को चोरों ने तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि चोर नीचे उतरने का रास्ता नहीं खोज पाए और इसके बाद शहीद दलबीर सिंह राजकीय विद्यालय परिसर से लगती दीवार में सेंधमारी भी की। स्टोर मालिक सुदेश वर्मा ने बताया कि चोरों ने दीवार व छत जरूर तोड़ी लेकिन सामान निकालने में कामयाब नहीं हो पाए। इसके अलावा चोरों ने पीओपी स्टोर के साथ लगते अंशुल गारमेंट्स में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन वो यहां भी कामयाब नहीं हो पाए। दुकान मालिक ने बताया कि चोरां ने एक ताला चटकाने का प्रयास किया है। वहीं, मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। जांच के लिए पहुंचे एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस का नाइट डोमिनेशन अभियान था ओर परशुराम चौक व सरदार झाडू सिंह चौक पर पुलिस जवान तैनात थे। अंदेशा है कि वारदात को सुबह चार बजे के बाद अंजाम देने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें