फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मार्का की शराब से महंगे दाम की शराब तैयार करने के कारोबार का भंड़ाफोड़, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मार्का की शराब से महंगे दाम की शराब तैयार करने के कारोबार का भंड़ाफोड़, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सीआईए दादरी ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव चरखी में दबिश देकर बिना मार्का की शराब से महंगी शराब तैयार करने के अवैध कारोबार का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने रविवार सुबह गांव में दबिश दी और पांच युवकों को एक मकान से काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में से तीन नीमली व दो रावलधी के रहने वाले हैं। वहीं, मकान मालिक पुलिस टीम को गच्चा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अवैध शराब की करीब 1950 बोतलें बरामद की हैं। बिना मार्का की शराब की बोतल से करीब 145 पेटी रॉयल स्टेग की तैयार की जा चुकी थी। पुलिस ने काफी तादाद में मार्का, ढक्कन व खाली बोतलें भी बरामद की है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने भी पुलिस थाने पहुंचकर शराब की जांच की। ज्ञात रहे कि करीब एक साल पहले भी गांव चरखी में सस्ती शराब से महंगी शराब तैयार करने के कारोबार का भंड़ाफोड़ पुलिस की चुकी है। पकड़े गए पांच आरोपियों में से तीन ऐसे हैं जो पहले भी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन गांव चरखी में चल रहे इस अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी को टीम सहित रविवार सुबह मौके पर दबिश देने भेजा। सीआईए टीम जब संभावित जगह पर दबिश देने पहुंची तो वहां कुछ युवक शराब की बोतलें भरते मिले। पुलिस टीम को देखते ही एक आरोपी मौके से फरार हो गया जबकि पांच को पुलिस टीम ने काबू कर लिया और अवैध शराब की खेप को कब्जे में ले लिया। जब पुलिस टीम ने वहां रखीं शराब की पेटियां जांची तो इसमें रायल स्टेग मार्का की शराब मिली। सदर थाना के जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि चरखी गांव से पुलिस ने रॉयल स्टेग मार्का की तैयार शराब की 128 पेटियां बरामद की है। इसके अलावा 220 बोतलें रॉयल स्टेग की खुली मिली हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मौके से 17 पेटियां प्रीमियम ब्रांड की मिली हैं। इसके अलावा भी पुलिस टीम को करीब 1600 रॉयल स्टेग की खाली बोतलें, एक कट्टे में करीब 840 ढक्कन भी मिले हैं। इसके अलावा पुलिस को रॉयल स्टेग मार्का के लेबल, होलोग्राम व सील अटेच रॉयल स्टेग के ढक्कन बरामद हुए हैं। सीआईए टीम ने यह अवैध शराब व पकड़े गए पांचों आरोपी सदर थाना पुलिस को सौंप दिए।
विज्ञापन

प्रीमियम शराब की जो बोतलें हैं उन पर कोई मार्का नहीं हैं। प्लास्टिक की बोतल के ढक्कन पर मौर्या डिस्टिलर्स एंड बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड (एक्साइज चंडीगढ़) लिखा है। इसकी जांच के लिए आबकारी एवं काराधान विभाग के अधिकारी भी रविवार दोपहर सदर पुलिस थाने पहुंचे। इन अधिकारियों ने अवैध शराब की बोतलों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह शराब चंडीगढ़ से लाई गई है और इस सस्ती शराब से महंगे दामों की शराब तैयार कर सप्लाई की जाती थी। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में नीमली निवासी विक्की, दिनेश व मनीष सहित रावलधी निवासी बिट्टू व बलराम को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी व मकान मालिक चरखी निवासी योगेश पुलिस गिरफ्त से अभी बाहर है।
100 पेटी तैयातर करने पर मिलते थे ढाई हजार रुपये
पुलिस गिरफ्त में आए पांचों आरोपियों ने बताया रॉयल स्टेग शराब की करीब 145 पेटियां उन्होंने पिछले 15 दिनों में तैयार की हैं। पकड़े गए सभी युवा 19 से 25 साल के बीच हैं। इन्होंने बताया कि शराब की 100 पेटी तैयार करने पर 2500 रुपये मिलते थे और पांचों 500-500 रुपये आपस में बांटते थे। नीमली निवासी विक्की, दिनेेश व मनीष ने बताया कि इससे पहले भी वे यह अवैध कारोबार करते समय गिरफ्तार हो चुके हैं।
पहले भी चरखी में पकड़ी थी अरुणाचल प्रदेश की शराब
सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी ने बताया कि करीब एक साल पहले भी चरखी में इस गैर कानूनी कारोबार का भंड़ाफोड़ हुआ था। उस दौरान दादरी शहर व चरखी से भी अरुणाचल प्रदेश की नैना मार्का की शराब की खेप बरामद हुई थी। पुलिस ने चरखी में दबिश देकर कुछ युवकों को भी काबू किया था।
वर्जन::
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से पुलिस टीम ने पांच युवकों को काबू कर लिया जबकि एक मौके से भाग निकला। मकान मालिक योगेश को भी जल्द पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। हमने मामले की सूचना आबकारी एवं कराधान विभाग को दे दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जगराम, सदर थाना प्रभारी
वर्जन:: एसपी साहब के निर्देशों पर हमारी टीम ने चरखी में छापामारी कर अवैध शराब पकड़ी है। शराब व आरोपियों को हमने सदर थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस पता लगाएगी की यह शराब कहां से लाई गई और कहां भेे जानी थी। इससे पहले भी दादरी के लोहारू रोड व चरखी गांव से अवैध शराब की खेप बरामद हो चुकी है।
हितेंद्र दांगी, दादरी सीआईए प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें