माई सिटी रिपोर्टर
लाखन माजरा। कस्बे की महम सड़क जर्जर हालत में है। यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव से पहले इस सड़क को दुरुस्त कराने के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। अब तक इस सड़क का सुधार नहीं हुआ है। जिससे 100 मीटर दूरी तक ही सड़क में बड़े छोटे 17 गड्ढे बने बन गए हैं। वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, सड़क पर पेयजल पाइप लाइन लीक होने से पानी भी भरा हुआ है। इस कारण आवागमन करना और मुश्किल हो रहा है।
सड़क पर हमेशा पानी भरा रहता है। इस कारण सड़क टूटी हुई है। यहां से दिन भर में भारी संख्या में हलके व भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क जर्जर होने के कारण कई बार वाहन पलट चुके हैं। सड़क की किसी ने सुध नहीं ली है। इस कारण भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
मौसम, महम रोड, लाखन माजरा।
महम रोड कस्बे की मुख्य सड़क है। यह सड़क पिछले करीब दो साल से जर्जर हाल में है। गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस पर जमा पानी घरों तक पहुंच जात है। सड़क पर दबी पाइप लाइन लीक होने से यहां हर समय पानी जमा रहता है।
रेखा, महम रोड लाखन माजरा।
सड़क टूटी पड़ी है। बरसाती व नाले का पानी घरों में घुस जाता है। इससे परेशानी झेलनी पड़ती है।