फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंकार-2017 में क्लासिकल से लेकर पंजाबी और हरियाणवी संस्कृति का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
झंकार-2017 में क्लासिकल से लेकर पंजाबी और हरियाणवी संस्कृति का लगा तड़का ---
विज्ञापन

मेरा बावन गज का घाघरा... पर झूमे दर्शक

- वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव का हुआ आगाज
- 1000 से अधिक प्रतिभागियों छह स्टेज पर दी शानदार प्रस्तुति

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
क्लासिकल संगीत की झलक तो कभी पंजाबी और हरियाणवी गानों का तड़का। काव्य गायन से लेकर क्ले मॉडलिंग और फैशन शो में गजब का उत्साह देखने को मिला। वहीं देश के जांबाज सैनिकों को लेकर प्रस्तुत की गई नाटिका ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मौका था वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव ‘झंकार-2017’ का।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैश्य संस्था के पूर्व प्रधान मनमोहन गोयल ने मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। सबसे पहले समाजसेवी पन्नालाल जैन ने युधिष्ठिर यक्ष प्रसंग का जिक्र कर युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्रधान विकास गोयल ने कहा कि यह समारोह युवाओं का है। इसमें सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुबह के सत्र में स्टेज वन पर सोलो डांस में छात्राओं ने मेरा बावन गज का घाघरा... की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। हिंदी कविता वादन की प्रस्तुति से युवाओं में देश प्रेम को जागृत किया। स्टेज-3 पर क्लासिकल संगीत की प्रस्तुति दी गई। इसमें श्रोताओं को आत्मीयता का अनुभव कराया गया। स्टेज-2 पर देश की रक्षा में तैनात सैनिकों को लेकर भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। कविता और नाटिका के माध्यम से माहौल को देशभक्ति में रंग दिया। वहीं कविता के माध्यम से माता-पिता के बलिदान को दर्शाया गया।
स्टेज-5 पर पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणवी संस्कृति से लेकर हरियाली और भारत माता के प्रति प्रेम को दिखाया गया था। शाम के सत्र में मुख्यातिथि एसपी पंकज नैन ने युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के आयोजन में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक गोयल ने आयोजन में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर डॉ. संजय जिंदल, संजय सिंगला, पवन मित्तल, डॉ. चंद्र गर्ग, सन्नी गोयल, राजेश जिंदल, राजेश नवल, आदीश जैन, अनिल बिंदल, मनीष जैन, राजीव गर्ग, अमित गुप्ता, भारत भूषण जिंइदल, सतीश और सुमित आदि मौजूद रहे।


ग्रुप डांस में दिखा अद्भुत तालमेल
शाम के सत्र में प्रतिभागियों ने ग्रुप डांस की शानदार प्रस्तुति दी। देश प्रेम से लेकर हरियाणवी संस्कृति की जो झलक दिखाई दी उसे देख दर्शक भी झूम उठे। संस्कृत श्लोक में भी प्रतिभागियों ने पुरातन काल की झलकियां प्रस्तुत की गई। इसके अलावा रंगोली, ललित कला और मिमिक्री के माध्यम से गुदगुदाया गया।

6 स्टेज पर हुए 40 कार्यक्रम, 100 जजों का पैनल देगा निर्णय
कार्यक्रम के लिए छह स्टेज बनाए गए है, जिस पर तीन दिनों तक 40 कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में विजेताओं का चयन करने के लिए 100 जजों का पैनल बनाया गया है। इसके लिए दो कमेटी गठित की गई है। कार्यक्रम में जीतने वाली हर टीम को पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर अलग-अलग प्वाइंट्स दिए जाएंगे। ग्रुप इवेंट्स में पहले स्थान को पांच, दूसरे को तीन और तीसरे को दो प्वाइंट्स दिए जाएंगे। इसके साथ ही अलग-अलग वर्गों में भी इसी आधार पर प्वाइंट्स मिलेंगे। प्वाइंट्स के आधार पर ही बेस्ट टीम का चयन किया जाएगा। विजेता टीम को 21 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन साल बाद मिली कॉलेज को मेजबानी
एमडीयू के क्षेत्रीय युवा महोत्सव कराने के लिए वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज को तीन साल बाद मेजबानी मिली है। इससे पहले वर्ष 2014 में यह महोत्सव कराया गया था। इसमें एमडीयू के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों की टीम प्रतिभाग करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें