फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी का विरोध, शौरी मार्केट तीन दिन तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। जीएसटी के विरोध में शौरी मार्केट मंगलवार से तीन दिन तक बंद रहेगा। 27, 28 और 29 जून को यहां व्यापारी न तो थोक सामान की बिक्री करेंगे और न फुटकर। इन तीन दिनों में करीब 90 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित होगा। व्यापारियों को कपड़े पर पांच फीसदी जीएसटी मंजूर नहीं है। व्यापारी संगठनों ने एकमत होकर फैसला लिया है कि 30 जून तक जीएसटी काउंसिल ने व्यापारियों के हक में फैसला नहीं दिया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

शौरी मार्केट क्लाथ एसोसिएशन की बैठक प्रधान गुलशन ईश्पुनियानी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कपड़ा व्यापारियों ने 27 से 29 जून तक बाजार बंद रखने का फैसला लिया। वहीं, राजीव मल्होत्रा की अगुवाई में हुई द रोहतक होलसेल क्लाथ मार्केेंटाइल एसोसिएशन की बैठक में भी बंद के समर्थन का फैसला लिया गया। प्रधान गुलशन ईश्पुनियानी ने कहा कि 30 जून की जीएसटी काउसिंल की मीटिंग में कपड़ा व्यापारियों की मांगों को माना जाना चाहिए। व्यापारियों ने कहा कि कपड़े पर जीएसटी किसी कीमत पर मंजूर नहीं है।
विज्ञापन


इस पांच फीसदी कर से कारोबार बुरी तरह प्रभावित होगा। जब तक सरकार इस मसले पर सकारात्मक कदम नहीं उठाती, कोई भी कपड़ा व्यापारी जीएसटी नंबर नहीं लेगा। इस मौके पर मनीष कुमार, रामनाथ सचदेवा, नरोत्तम दास चावला, अशोक गर्ग, अंशिम सिंधवानी, बंटी भालोठिया, दीपक बंसल, जवाहर परूथी, ईश्वर आहुजा, ईश्वर चंद गुप्ता, राजेंद्र मगगू, सतीश गर्ग, कमल परूथी, विनीत जैन, मीटू अनेजा, पंकज मिगलानी, हरीश अरोड़ा, दीपक बंसल, सुरेश सिंगल, रविंद्र बंसल, अशोक गर्ग, नंदलाल तनेजा, प्रशांत खुराना, यशपाल अरोड़ा, सोमनाथ सचदेवा, सतीश गर्ग, संजय लाल, सुरेंद्र जैन, मुरारीलाल, राजू गोयल, रविंद्र गर्ग, सुनील मलिक, संजय परूथी, मनीष गोयल, गौरव जैन, अनिल गुगनानी, कुलदीप, बोबी भाई, मोहन लाल, कमल अनेजा, मंगल सैन, कमल अनेजा, हरीश ईशपुनियानी, राजू गोयल, विपिन भाटिया, राजेश कुमार, संजय जैन, सुभाष सिंगला और राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।

व्यापारियों के हितों पर कुठाराघात
वहीं, द रोहतक होलसेल क्लाथ मार्केेंटाइल एसोसिएशन की बैठक में प्रधान राजीव मल्होत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने कपड़ों पर जीएसटी लगाकर व्यापारियों के हितों पर कुठाराघात किया है। जीएसटी के विरोध में दिल्ली में कांस्टीट्यूशन क्लब में भारत उद्योग व्यापार मंडल की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा की अगुवाई में हुई।

इसमें देशभर से आये सैकड़ों कपड़ा व्यापारियों ने इस काले कानून के विरोध में 27 से 29 जून तक देशभर की कपड़ा बाजारों को बंद रखने का फैसला लिया है। रोहतक के व्यापारी भी इन तीन दिनों तक दुकानें बंद रखेंगे।

बैठक में सुभाष बंसल, अशोक आहूजा, राम अवतार गुप्ता, प्रदीप सपड़ा, अनिल बजाज, विनोद धींगड़ा, देसराज जुनेजा, सुभाष पसरीजा, गुलशन चावला, सुनील नासा, सूरजभान आहूजा, नरसिंह दास बंसल, हरीश मुक्खी, विनोद आहूजा, भगवान दास चावला, गिरधारी लाल परूथी, विनोद जैन, राधे पूठी वाला, धीरज मलिक, लवली गुगनानी, प्रवीण गिरधर, जितेन्द्र कोचर, अश्विनी बहल, गुलशन परूथी, सोमनाथ सिंधवानी, नरेश मित्तल, हर्ष चावला, राहुल गर्ग, कंवल लखीणा, शंभू बत्तरा और सुभाष लखीणा मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस शहरी के प्रवक्ता ललित मोहन सैनी और सूरज रसवंत ने कहा कि जीएसटी के विरोध में रोहतक के व्यापारी संगठनों को साथ लेकर एक प्रदर्शन किया जाएगा। इस बैठक में कुशलानंद वशिष्ठ, रोशन उप्पल, अमर अरोड़ा, नंद कपूर, सोमनाथ महत्ता, रामजीदास मिगलानी, कुलदीप बत्तरा, अनुराग परवाना, आंनद स्वरूप, भगतराम बहमनिया, सुनील बल्ली मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें