फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में भी असुरक्षित हैं वार्ड तीन के बाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में भी असुरक्षित हैं वार्ड तीन के बाशिंदे
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर में इस समय करीब 15 सौ बंदर जमकर उत्पात मचा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी शहर के वार्ड नंबर तीन के लोगों को हो रही है। आए दिन बंदर लोगों को काट रहे हैं और बंदर पकड़ने के लिए कोई भी ठेकेदार तैयार न होने से नगर परिषद अधिकारी भी अब बेबस नजर आने लगे हैं। नगर परिषद हाउस की बैठक में भी यह मुददा जोर-शोर से उठ चुका है। लोगों ने जल्द ही इन बंदरों को पकडने की प्रशासन से मांग की है। वहीं, नगर परिषद अधिकारी इस संबंध में गठित कमेटी द्वारा जल्द मामला सिरे चढ़वाने का तर्क दे रहे हैं।
वार्डवासी संपत सिंह, महेश कुमार, दलबीर सिंह, पंडित पवन, प्रदीप रोहिला व सोनू ने बताया कि बंदरों ने वार्ड में आतंक मचा रखा है। इनका कहना है कि तीन नंबर गली में बंदरों की संख्या अधिक है। यहां तक की वार्ड के एमसी आनंद के आवास परिसर में दिनभर बंदरों का आतंक मचा रहता है। वार्डवासियों ने बताया कि अब तक वार्ड में लोगों को बंदरों से काटेे जाने की नौ-दस घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन अब तक प्रशासन नहीं जागा है। उन्होंने बताया कि बंदर मकानों में घुसकर अचानक लोगों पर हमला कर देते हैं। बंदरों ने गोदामों में इन बंदरों ने अपना ठिकाना बना रखा है। इतना ही नहीं सुबह-सांय बंदर मकानों की छत्तों पर चढ़कर जमकर उत्पात मचाते हैं और मकानों में घुसकर घरेलू सामान उठा लेते हैं। खदेड़ने पर अचानक हमला कर देते हैं। वार्डवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से इस संबंध में जल्द कोई कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


दो सदस्यीय कमेटी चलाएगी अभियान
गत दिनों संपन्न हुई परिषद कार्यकारिणी की बैठक में वार्ड नंबर तीन पार्षद आनंद महराणा सहित अन्य पार्षदों ने भी यह मसला जोर-शोर से उठाया था। इसके बाद इस पर बहस हुई तो ठेकेदार के आवेदन में रुचि न लेने की बात सामने आई। इसके बाद पार्षद रविंद्र गुप्ता व लिपिक जगदीश की दो सदस्यीय टीम का गठन मामले को सिरे चढ़वाने के लिए किया गया। शहर में बंदर पकड़ो अभियान शुरू करवाने की जिम्मेदारी इस टीम पर ही है।
विज्ञापन


== मैने हाल ही में आयोजित नगर परिषद हाउस की मीटिंग में भी यह मुद्दा उठाया था। वार्ड में बंदरों ने उत्पात मचा रखा है। इन बंदरों को जल्द ही पकड़े जाने की जरूरत है। आए दिन वार्ड में बंदर लोगों को काट रहे हैं। इससे लोग काफी भयभीत बने हुए हैं।
आनंद सिंह महराणा, पार्षद वार्ड तीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें