फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त तो चला गया, दूसरों की बचे जान, पढ़ा रहे रोड सेफ्टी का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पांच साल पहले रोहतक में सड़क हादसे में दोस्त ने जान गंवाई तो पिलाना गांव के दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात रामवीर सिंह सांगवान ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की पहल शुरू की। इसके लिए उन्होंने गोष्ठी से लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की है ताकि वे सुरक्षित यात्रा कर सकें। रामवीर सिंह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं। इन दिनों वे अपने भाई फौजी सत्यवान के सहयोग से गांव में एक एकड़ जमीन में खुद के खर्च पर स्पोर्ट्स एवं रोड सेफ्टी सेंटर बनवा रहे हैं, जहां लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कानून और ट्रैफिक नियम संबंधी 16 से अधिक किताबें भी लिखीं हैं। इस समाज हित के कार्य के लिए दिल्ली के कमिश्नर पांच बार उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से रोहतक के पिलाना गांव के रहने वाले धर्मपाल सिंह सांगवान के बेटे रामवीर सिंह सांगवान दिल्ली के नजफगढ़ में एएसआई के पद पर तैनात है। रामवीर सिंह सांगवान ने बताया कि वह सन 1993 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। 2013 में अपने दोस्त बलवान के साथ बाइक पर सवार होकर रोहतक आ रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक की टक्कर ने उनसे उनका दोस्त छीन लिया। इस हादसे के बाद उन्होंने ठान लिया कि दोस्त तो चला गया लेकिन दूसरों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए उन्होंने दिल्ली के विभिन्न स्थानों के अलावा रोहतक, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, नारनौल के गांवों में जाकर रागिनी और गोष्ठी के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आईपीसी, सीआरपी एविडेंस एक्ट, 45 माइनर एक्ट, पुलिस प्रमोशन टेस्ट आदि टाइटल से उन्होंने 16 किताबें लिखी हैं। इस बारे में गांव के सरपंच प्रतिनिधि अजित ने कहा कि हर किसी को उनसे सीख लेनी चाहिए।

सांगवान के परदादा रहे हैं स्वतंत्रता सेनानी
रामवीर सिंह सांगवान ने बताया कि उनके दादा रामस्वरूप फौज में थे। जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्घ के दौरान अंग्रेजों के दांत खट्टे करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा दादा के पिता सैंडल दफेदार ने आजादी की प्रथम लड़ाई में हिस्सा लिया था। उनका एक भाई सत्यवान रिटायर्ड फौजी हैं, जबकि ईश्वर और बीरेंद्र बीएसएफ में वेस्ट बंगाल में तैनात होकर देश सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन


यू ट्यूब और फेसबुक पर 3 लाख से अधिक फॉलोअर
लोगों को जागरूक करते समय रामवीर सिंह सांगवान अपनी वीडियो को यू ट्यूब से लेकर फेसबुक पर भी अपलोड करते हैं। यहीं कारण है कि यू ट्यूब और फेसबुक पर रामवीर सिंह सांगवान के तीन लाख से अधिक फॉलोअर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें