फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत शहर की : विधानसभा चुनाव से पहले चयनित होंगे निगम के सीनियर व डिप्टी मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव के पांच माह बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने तय हैं। इसके बीच में जल्द सरकार नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चयन करवा सकती है, क्योंकि हाउस के चुनाव को पांच माह का समय हो गया है, लेकिन अभी तक गठन पूरा नहीं हुआ है। दावेदारों को उम्मीद है कि जून माह में चयन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

16 दिसंबर को नगर निगम के मेयर व 22 पार्षदों के चुनाव में वोट डाली गई। 19 दिसंबर को परिणाम आया, जिसमें भाजपा के मनमोहन गोयल ने कांग्रेस समर्थित सीताराम सचदेवा को हराया। जबकि हाउस में भाजपा ने 8 वार्ड में जीत हासिल की। बाद में चार से पांच निर्दलीय पार्षद पार्टी के साथ जुड़ गए। अब हाउस में भाजपा का पूर्ण बहुमत है। 10 जनवरी को मंडल आयुक्त ने मेयर व पार्षदों को शपथ दिलवाई, लेकिन वार्ड नंबर 3 के भाजपा पार्षद तिलकराज चौहान समय पर शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। इसके चलते पांच माह बाद भी शपथ नहीं ले सके हैं। 25 फरवरी को मेयर की सहमति से निगम आयुक्त आरएस वर्मा ने जिला विकास भवन में हाउस की मीटिंग बुलाई, ताकि सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चयन हो सके। कांग्रेस समर्थक व कई निर्दलीय समय पर हाउस में पहुंचे, लेकिन मेयर व भाजपा समर्थक पार्षद मीटिंग में नहीं आए। इसके चलते आयुक्त ने मीटिंग टाल दी। अप्रैल में लोकसभा चुनाव घोषित कर दिए गए। 12 मई को मतदान और 23 मई को गणना के बाद अब सोमवार से चुनाव आचार संहिता खत्म होगी। इसके बाद अब हाउस की मीटिंग की उम्मीद है।

जून माह में चयन की संभावना है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म हो चुकी है। इस संबंध में मंत्री से जल्द बात करेेंगे। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, मंजूर होगी।
विज्ञापन

- राजकमल सहगल, भाजपा पार्षद नगर निगम

सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चयन को लंबे समय तक नहीं टाला जा सकता। क्योंकि हाउस के चयन को पांच माह का समय हो चुका है। दोनों मेयर का चयन के बिना हाउस पूरा नहीं हो सकता। उम्मीद है जून माह में चयन हो जाएगा।
- कंचन खुराना, भाजपा पार्षद नगर निगम

पार्टी संगठन में बातचीत करके निगम हाउस की मीटिंग की तिथि तय करेंगे। हाउस पूरा करने के लिए सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चयन अनिवार्य है।
- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम

दो पार्षद मनोनीत कर सकती है जल्द सरकार
प्रदेश सरकार का कार्यकाल अक्तूबर माह में पूरा हो रहा है। नियमों के तहत दो पार्षद हाउस में सरकार मनोनित कर सकती है। हालांकि इनको वोट का अधिकार नहीं होगा। वार्ड 9 से भाजपा के टिकट पर निगम चुनाव लड़ने वाले रमेश लोहार को सहकारिता मंत्री का नजदीकी माना जाता है। उनको भी हाउस में पार्षद मनोनीत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें