फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिली पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस चालक की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिली पंचायत
विज्ञापन

चरखी दादरी।
लोहरवाड़ा के समीप रोडवेज की टक्कर से ऑल्टो सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में मंदोली पंचायत ने शुक्रवार को एसपी हिमांशु गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की और सदर थाना प्रभारी पर आरोपी की गिरफ्तारी में टाल-मटोल करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि एसपी ने उन्हें सोमवार तक आरोपी चालक की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सरपंच सुरेश सिंह, अशोक व ओमप्रकाश सहित अन्य ग्रामीण शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे लघु सचिवालय पहुंचे। इसके बाद इन्होंने एसपी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पीड़ित परिवार के मुखिया ओमप्रकाश ने बताया कि 19 अप्रैल को उसका बेटा अजय परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी ससुराल डीघल गांव में मातमपुर्सी के लिए ऑल्टो कार में उनकी स्पेशियो गाड़ी के आगे चल रहे थे। गांव लोहरवाड़ा के समीप जब अजय ने रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो रोडवेज चालक ने बस का स्टेयरिंग उनकी गाड़ी की तरफ मोड़ दिया। इसी दौरान ऑल्टो गाड़ी बस से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार चालक अजय, सावित्री, हार्दिक, ज्योति व हर्षित की मौत हो गई थी जबकि परिवार के तीन घायल सदस्यों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया था। अजय के पिता ओमप्रकाश ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में बस चालक पर केस तो दर्ज कर लिया लेकिन अब तक आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि जब इस संबंध में थाना प्रभारी से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुलाकात करते हैं तो उन्हें आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को सोमवार तक आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें