फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप सेल्समैन से 2.63 लाख लूटने के आरोपी दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप सेल्समैन से 2.63 लाख लूटने के आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
कादमा रोड स्थित गांव जेवली के समीप फायरिंग कर पेट्रोल पंप सेल्समैन से दो लाख 63 हजार लूटने के दो और आरोपियों को जिला पुलिस ने कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान लोहारू के ढाणी ढोला निवासी नवीन उर्फ जिंदल व मोनू के रूप में हुई है। इनके तीसरे साथी कुशलपुरा पोठिया निवासी सुरेंद्र उर्फ मेचू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जानकारी के अनुसार झोझूखुर्द निवासी बिजेंद्र कादमा के एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन तैनात है। आठ अप्रैल को वह पेट्रोल पंप से स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। जब वह जेवली रोड पर पहुंचा तो सफेद रंग की बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसे रोक लिया। इसी दौरान उक्त युवकों ने हवाई फायरिंग की और बिजेंद्र से पैसों से भरा बैग मांगा। डर के मारे बिजेंद्र ने बैग उन्हें थमा दिया और आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने मामले की शिकायत बाढड़ा पुलिस थाने में दी थी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। गत 19 अप्रैल को ही सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी की टीम ने मामले के आरोपी सुरेंद्र उर्फ मेचू को गिरफ्तार कर लिया था। रिमांडवधि के दौरान उससे वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी पुलिस ने बरामद की थी। इस मामले के दो अन्य आरोपियों नवीन उर्फ जिंदल व मोनू को पुलिस प्रोडेक्शन वारंट पर लाई है। रिमांडवधि के दौरान इनसे लूटी गई राशि की बरामदगी का भी पुलिस प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
दादरी पुलिस ने नवीन उर्फ जिंदल व मोनू को प्रोडेक्शन वारंट पर दो दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूदताछ चल रही है। पूछताछ के दौरान लूटी गई राशि की बरामदगी का भी पुलिस प्रयास करेगी।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें