एसएन जन वेलफेयर एसोसिएशन के शिविर में चिकित्सकों के साथ आयोजक। स्रोत : एसोसिएशन
रोहतक। एसएन जन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को सनातन धर्म हनुमान मंदिर सुभाष नगर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। गुरुग्राम के चिकित्सकों ने 150 लोगों का स्वास्थ्य जांचा।
एसोसिएशन के प्रधान जतिन बतरा ने बताया कि निरंतर स्वास्थ्य जांच करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन सामाजिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन करेगी। इस मौके पर अशोक हुंडिया, अशोक दुआ, कुलभूषण आर्य, हंसराज आनंद, यशपाल ढींगरा, सुरेंद्र सहगल, सुरेंद्र वधवा, अशोक वर्मा व अन्य मौजूद रहे।