फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 193 लोगों के जांचे नेत्र, 24 में मिला मोतियाबिंद

विज्ञापन
बाबा बंदा सिंह बहादुर चैरिटेबल ट्रस्ट के ​शिविर में नेत्र जांच करते ​चिकित्सक। स्रोत : ट्रस्ट
विज्ञापन
राहतक। गुरु तेग बहादुर के 350 साला शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में बाबा बंदा सिंह बहादुर चैरिटेबल की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। डीएलएफ कॉलोनी में लगाए गए शिविर में आंख, नाक, कान, गला, डेंटल, किडनी रोगियों का इलाज किया गया। शिविर में 193 लोगों की आंखों की जांच की गई। 24 में मोतियाबिंद पाया गया। 62 लोगों की जांच में 12 के कानों की सफाई इलेक्ट्रॉनिक मशीन से की गई। मेडिसिन विशेषज्ञ ने 32 मरीजों की जांच की। डॉ. रमनीक भाटिया ने 28 लोगों के दांतों की जांच की। मरीजों को दवाइयां, चश्मे, बीपी, शुगर चेकअप की सुविधा निशुल्क दी गई। शिविर में पूर्व राज्यसभा सदस्य शादी लाल बतरा, हिमांशु ग्रोवर ने सहयोग किया। इस मौके पर बाबा बंदा बहादुर सेवा समिति के सेवादार, प्रेम पाल ढिंगरा, डॉ. मदन मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें