जिले में सोमवार को कोरोना के 15 नए मरीज मिले हैं। वहीं एक मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 25665 पहुंच गई है और मरने वालों की कुल संख्या 523 हो गई है।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 316 है। इसमें से 83 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और 233 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अभी तक जिले में 24826 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 5.75 प्रतिशत और रिकवरी रेट 96.73 प्रतिशत चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग जिले में चार लाख 45 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच करवा चुका है।
226577 का किया गया टीकाकरण
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 2,26,577 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जा चुका है। वहीं, कोरोना से बचाव के लिए सोमवार को 515 को टीके की पहली व 118 को दूसरी डोज लगाई गई।
ब्लैक फंगस से सोनीपत व्यक्ति ने तोड़ा दम
ब्लैक फंगस से सोनीपत के 50 साल के व्यक्ति ने पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संस्थान में 189 मरीज ब्लैक फंगस के उपचाराधीन हैं। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि हमें 473 वैक्सीन मरीजों के लिए मिले हैं, जो मरीजों को लगाया जा रहा है। सोमवार को 9 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में ब्लैक फंगस के 53 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक छह मरीजों की जिले में मौत हो चुकी है। सोमवार को जिले में ब्लैक फंगस से किसी मरीज ने दम नहीं तोड़ा है।
पीजीआईएमएस में कोरोना के 79 मरीज हैं। इनमें 16 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इसके अलावा 189 मरीज ब्लैक फंगस के हैं। सोनीपत के एक मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआईएमएस