फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में लगेंगे 15 नाके, हर केंद्र पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
फोटो 19जेएनडी02-एसपी कुलदीप सिंह
विज्ञापन
जींद। नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ शहर में 15 चेकिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे ताकि कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रहे।
विज्ञापन

एसपी कुलदीप सिंह ने जिले में नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से करवाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की है। नीट परीक्षा को लेकर सीएसआरयू-1, सीएसआरयू-2, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा की दृष्टि से एक निरीक्षक और चार महिला पुलिसकर्मियों सहित कुल 23 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, दो डीएसपी स्तर के अधिकारी निगरानी एवं समन्वय के लिए नियुक्त किए गए हैं जो पूरे सिस्टम पर नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में छह पेट्रोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं जिनमें प्रत्येक पार्टी में चार पुलिसकर्मी एवं दो हथियारधारी जवान शामिल हैं। ये टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहेंगी।
परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए साइबर टीम की अलग से तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति भी सुनिश्चित की गई है, ताकि प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। सिविल ड्रेस में भी पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है जिससे संपूर्ण व्यवस्था पर नियंत्रण बना रहे।

शहर में 15 जगह चेकिंग प्वाइंट
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 15 नाके लगाए जाएंगे। प्रत्येक स्थान पर 5-5 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन नाकों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़भाड़ एवं जाम की स्थिति से बचने के लिए पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है।

वर्जन
नीट परीक्षा को लेकर पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस टीमें लगातार पेट्रोलिंग करती रहेंगी। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिहाज से शहर में 15 नाके लगाए जाएंगे। -कुलदीप सिंह, एसपी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें