महम। रेस्ट हाउस में वीरवार को हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिक वर्कर यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच हाईवे सिविल बीएंडआर महम की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष तौर से उपस्थित राज्य कमेटी उपाध्यक्ष धर्मराज घनघस व जिला प्रधान विक्रम साहू ने कर्मचारियों को संबाेधित किया कि चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करते हुए कर्मचारियों से वोट लिए गए हैं लेकिन बाद में सरकार अपने वादे से मुकर गई।
कर्मचारी संगठनों की ओर से बार-बार सरकार के साथ बातचीत की गई लेकिन सरकार आज तक किसी मुद्दे पर नहीं पहुंची। कहा कि कर्मचारी वर्ग को इकट्ठा होकर इस सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करना होगा ताकि विभागों को व कर्मचारी हितों को बचाया जा सके।
बैठक में जिला सचिव विनर रोहिल्ला, जिला उप प्रधान विजेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष रामनिवास चोपड़ा, जिला ऑडिटर शमशेर खंनगवाल, जिला कोषाध्यक्ष ध्रुव कौशिक, ब्रांच सचिव लाभ सिंह यादव, ब्रांच कोषाध्यक्ष संदीप सिंह यादव, अध्यक्ष नाथूराम सैनी, मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह आदि ने हिस्सा लिया।