फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन-दहाड़े गन प्वाईंट पर दूकान से पैसों का गल्ला ले उड़े लूटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा चक्की संचालक के साथ वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। मंगलवार को छावनी मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ लूटेरों ने गन प्वाइंट पर एक आटा चक्की संचालक की दुकान पर धावा बोला ओर पैसे रखने का गल्ला उठाकर फरार हो गए। जानकारी अनुसार छावनी मोहल्ले में मुकेश नामक व्यक्ति ने आटा चक्की लगा रखी है। मंगलवार को मुकेश किसी काम से बाजार गया था और दुकान पर उसका भांजा बैठा था। मुकेश का भांजा दुकान से उठकर सामने बनी एक दुकान के बाहर बैठे कुछ लोगों के साथ बैठ गया। वहीं चक्की का कर्मचारी दुकान के बेसमेंट में बनी चक्की पर काम कर रहा था। इतनी ही देर में एक इको वैन आटा चक्की के पास आकर रूकी, जिसमें पांच-छह लोग बैठे थे। उनमें से एक व्यक्ति ने चक्की के सामने बैठे लोगों पर पिस्तौल तान दी और एक लुटेरा दुकान में घुस गया। दुकान में घुसा बदमाश ने वहां रखे गल्ले को उठा ले गया। लूटेरों ने इस घटना को अंजाम इतनी तेजी से दिया कि लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले लुटेरे गल्ला लेकर फरार हो चुके थे। मुकेश अन्य लोगों के साथ पुलिस चौकी पहुंचा और दुकान में हुई लूट की शिकायत दर्ज करवाई। मुकेश ने बताया कि गल्ले में करीब चार हजार रुपये थे। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
गन प्वाइंट पर लूट की घटना होने की शिकायत मिली है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही हैं। जांच के बाद पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-राजेेश, सिटी चौकी इंचार्ज, झज्जर।

ोटो संख्या-9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें